शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन की कार्रकारिणी चुनाव के लिए रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। कार्यकारिणी के 22 पदों के लिए 40 लोगों ने नामांकन कराया था। अध्यक्ष पद के लिए छह लोग मैदान में हैं। रविवार को राजीव सभागार में चुनाव अधिकारी उमेश चंद्र सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी कमल चतुर्वेदी, अनूप कुमार सक्सेना, रमेश कुमार, सूरज सिंह यादव की टीम ने जांच के दौरान सभी नामांकन सही पाए। सोमवार को भी नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव नौ फरवरी को कराया जाएगा।