फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव रहित 213 रेल क्रॉसिंग पर 426 गेट मित्रों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे के मानव रहित क्रॉसिंग पर अब हादसे नहीं होंगे। इसके लिए रेलवे ने मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर गेट मित्र तैनात किए हैं। शाहजहांपुर डिवीजन के 213 मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर 426 गेट मित्र की तैनाती की गई है। गेट मित्रों ने काम भी शुरू कर दिया है। आउट सोर्सिंग के जरिए रखे गए गेट मैन ट्रेन आने पर क्रासिंग पार कर रहे लोगों को आगाह करेंगे साथ ही उनको सुरक्षित क्रासिंग भी पार कराएंगे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में कुल 1476 मानव रहित रेल क्रासिंग हैं। मानव रहित रेल क्रासिंग पर ट्रेन के आने पर क्रासिंग बंद करने की कोई सुविधा नहीं होती। ऐसे में कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं। सर्दियों और कोहरे के सीजन में दुघर्टनाओं का खतरा और भी बढ़ जाता है। रेलवे ने 2013 में मानव रहित रेल क्रासिंग पर गेट मित्र रखने की योजना बनाई थी। यह योजना लागू होने के साथ ही शाहजहांपुर डिवीजन के 213 मानव रहित रेल क्रासिंग पर 246 गेट मित्र की तैनाती आउट सोर्सिंग के जरिए कर दी गई है। मुरादाबाद रेल मंडल में कुल 2952 गेट मित्र रखे जाने हैं। इनकी ड्यूटी 12-12 घंटे की होगी। गेट मित्र रेल क्रॉसिंग पर रहेंगे। ट्रेन आने के दौरान क्रासिंग पार कर रहे लोगों को यह आगाह करने के साथ सुरक्षित क्रासिंग पार कराएंगे। गेट मित्र के पास लाल और हरी झंडी भी रहेगी। आवश्यकता के अनुसार इसका भी इस्तेमाल वह कर सकेंगे। इसके साथ ही गेट मित्र लोगों को रेलवे क्रासिंग पार करने की सावधानियों के बारे में भी बताएंगे।

शाहजहांपुर रेल डिवीजन के सभी 213 मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर 426 गेट मित्र की तैनाती हो गई है। गेट मित्र क्रॉसिंग पार कर रहे लोगों को ट्रेन आने से पहले आगाह करेंगे। सुरक्षित क्रॉसिंग पार कराने के साथ लोगों को क्रॉसिंग पार करने की सावधानियों के बारे में भी बताएंगे। प्रत्येक मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर दो गेट मित्र की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओम शिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें