फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष बने जगदीश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने पार्टी की शहर कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया है। माना जा रहा है कि शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां की पत्नी के चुनाव में व्यस्तता को देखते प्रदेश अध्यक्ष ने यह निर्णय किया। कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में नवनियुक्त कार्यवाहक शहर अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि करीब दो दशक से अधिक समय से कांग्रेस से जुड़े जगदीश कुशवाहा लगभग दस वर्ष तक पार्टी की शहर कमेटी में महामंत्री रहे और बाद में उपाध्यक्ष बनाए गए। हाल ही में निकाय चुनाव के पार्टी टिकट के दावेदारों से आवेदन लेने का अहम काम उन्हें सौंपे जाने से संकेत मिल गए थे कि प्रांतीय नेतृत्व उन्हें जल्द महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगा। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद की सहमति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
इसका जिक्र प्रदेश अध्यक्ष ने जगदीश कुशवाहा को भेजे मनोनयन पत्र में भी किया है। कार्यवाहक शहर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शुक्रवार को कार्यालय पहुंचने पर कार्यवाहक अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अशफाक उल्ला खां, शाहिद अनवर कुरैशी, सुहेल बेग, मुजीबउररहमान खां, विनीत मिश्रा, रजनीश गुप्ता, भूपेंद्र सिंह भन्नू, सगीर अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें