फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएफ और देवी प्रसाद कॉलेज में हुई एनसीसी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 25 यूपी बटालियन के अंतर्गत स्कूल-कॉलेजों में एनसीसी भर्ती अभियान मेें शनिवार को जीएफ कॉलेज और देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में एनसीसी भर्ती मेला आयोजित किया गया, जिसमें बटालियन के एनसीसी अधिकारियों ने छात्रों की शारीरिक और बौद्धिक क्षमता परखते हुए उनका चयन किया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में एनसीसी भर्ती के दौरान प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने कहा कि एनसीसी न केवल हमारे करिअर का निर्माण करने में सहायक है, बल्कि यह अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना भी पैदा करती है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी जीवन में ही युवा वर्ग सैनिक की तरह अनुशासन में रहना सीख लेे तो वह हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकता है। मेजर एनयू खान ने कहा कि देश के समक्ष कई चुनौतियां हैं, जिन पर अनुशासित होकर होकर ही विजय पाई जा सकती है। एनसीसी की वर्दी जिम्मेदारी का भाव पैदा करती है। इसके बाद सूबेदार लायकराम, बीएच राम, दरबारा सिंह, इमरान, गौरव अग्निहोत्री ने चीफ अंडर ऑफीसर राहुल सिंह, अंडर ऑफीसर मनीषा आदि के सहयोग से छात्रों की चयन प्रक्रिया पूरी की।
इधर, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में भी छात्रों की एनसीसी में भर्ती की गई। हवलदार राकेश कुमार, नायक सेल सिंह, कैप्टन राम कुमार, रामफल, सीबी सिंह, शिवेंद्र कुमार, नवाब अली अंसारी, अरुण कुमार सिंह, अंडर ऑफीसर आदित्य वर्मा आदि के साथ फिजिकल फिटनेस और लिखित परीक्षा के आधार पर छात्रों का एनसीसी के लिए चयन किया। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने चयनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें