फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से निजात पाने शाकाहारी बनें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)।
बाबा जय गुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी उमाकांत ने कहा कि लोग शाकाहारी जीवन अपनाएं। इससे बीमारियों से निजात मिलेगी। वह कस्बा स्थित पाइस सेंटर मैदान में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शाकाहारी रहने से अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं। मांस और शराब का सेवन करने से कई बीमारियां उत्पन्न होती हैं। नशे में लोग अपने और पराए का अंतर भूल जाते हैं। लड़ाई-झगड़े होते हैं। परिवार में कलह बढ़ता है। शाकाहारी बनने से अवगुणों का विकास नहीं होता है। इस मौके पर कई लोगों ने शाकाहारी रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कर्जमाफ करना साहसिक कार्य
उमाकांत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने किसानों का कर्जमाफ कर साहसिक कार्य किया है। वह कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। गाय की हत्या करने वालों को कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर मीडिया प्रभारी सुनील कौशिक, मुकेश मोहन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, वीके गुप्ता, रामदुलारे गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें