फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर के किसानों के लिए भाकियू ने मांगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों के आश्रितों को भारतीय किसान यूनियन ने पूर्ण न्याय दिलाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी गेेस्ट हाउस परिसर में शनिवार को इसी मुद्दे को लेकर भाकियू की पंचायत हुई। बाद में यूनियन पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट जाकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभी ने किसानों के पुलिस दमन पर अंकुश नहीं लगाने की दशा में उग्र आंदोलन छेड़ देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए भाकियू के जिला प्रवक्ता नरेंद्र यादव ने कहा कि मंदसौर में किसानों के साथ जो कुछ हो रहा है, उस पर तत्काल रोेक लगाई जाए, वरना यूपी के किसान भी सड़क पर उतरने को बाध्य हो होंगे। जिलाध्यक्ष मुनीश्वर दयाल कठेरिया ने कहा कि अधिकारियों ने किसान हितों की उपेक्षा किए जाने के कारण जिले में गेहूं का समर्थन मूल्य पाने से अधिकांश किसान वंचित रह गए।
इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में मंदसौर की घटना के मामले को किसानों की हत्या के रूप में लेते हुए धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज किए जाने, देश के सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाने, साठ वर्ष के हो चुके किसानों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने आदि मांगों का उल्लेख। प्रदर्शन में संजय शर्मा, प्रताप सिंह, रक्षपाल सिंह, उपेंद्र सिंह, रमाकांत, सोनपाल, ओमवीर, रामबहादुर वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें