फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवास विकास कॉलोनी के 61 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 116 तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को शहर के बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी के 61 वर्षीय दूर संचार विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसका पता लगने पर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित को ददरौल कोविड अस्पताल पहुंचा दिया। हालांकि बुजुर्ग के अनुसार उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग खासा चिंतित है। बुधवार को निगोही के कुदिरना गांव में एक ही परिवार के दस लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बृहस्पतिवार को नया संक्रमित बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी का सामने आया है। करीब 61 वर्षीय संक्रमित दूर संचार विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी है। परिजन के मुताबिक उन्हें दो-तीन दिन बुखार आया था। दवा खाने के बाद राहत नहीं मिली तो 23 जून को एहतियातन जिला अस्पताल जाकर जांच कराई। उसी दिन उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट आने पर वह कोरोना संक्रमित निकले। बुजुर्ग के संक्रमित पाए जाने के बाद आवास विकास का ढाई सौ मीटर एरिया सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया गया है। आवाजाही रोकने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं बुजुर्ग के अनुसार उनकी पत्नी की जांच को भेजा गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मानूजई नया कंटेन्मेंट जोन बना, सील
शहर के मोहल्ला मानूजई में कुवैत से लौटे एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले का सर्वे कर संक्रमित के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की और सैंपल जांच के लिए भेज दिए। संक्रमित का ढाई सौ मीटर आवासीय एरिया कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। उसका सैंपल 23 जून को जांच के लिए भेजा गया था। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 116 हो गई है।
विज्ञापन

- डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें