फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर उर्जा से चलेंगे 60 राजकीय नलकूप 

विज्ञापन
विज्ञापन
 कृषि सिंचाई के लिए निर्बाध रूप से जलापूर्ति मुहैया कराने के उद्देश्य से जिले में पहले चरण में 60 राजकीय नलकूपों को सौर ऊर्जा से संचालित करना तय हुआ है। इसके लिए सौर पावर प्लांट स्थापित करने को शासन से वित्तीय स्वीकृति जिला प्रशासन को पहुंच गई है। सोमवार को डीएम पुष्पा सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में कृषि सिंचाई के लिए राजकीय नलकूपों को निर्बाध एवं गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कुल 6075 नलकूपों को सौर उर्जा / ग्रिड ऊर्जा के हाईब्रिड माध्यम से संचालित करने की परियोजना बनी है। उसी को शासन स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके पहले चरण में चालू वित्तीय वर्ष 2016 -17 में सूबे में कुल 2000 नलकूपों को सौर ऊर्जा पावर प्लांट से संचालित करने की तैयारी है। इनमें से 60 शाहजहांपुर जिले के हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम पंचवर्षीय योजना में 80 के दशक तक राजकीय नलकूपों के उर्जीकरण हेतु स्वतंत्र विद्युत लाइनें एवं सब स्टेशनों बनाए गए थे। ये नलकूप 22 से लेकर 48 घंटे तक लगातार चलकर समुचित सिंचाई की सुविधा मुहैया कराते थे। बाद में ग्रामीणों की विद्युत आवश्यकताओं को देखते हुए राजकीय नलकूपों के फ ीडर से अनेकों ग्रामों का संयोजन कर दिया गया था। इससे विद्युत आपूर्ति में कमी के साथ आपूर्ति की गुणवत्ता प्रभावित हुई एवं  लो वोल्टेज, ट्रिपिंग आदि की समस्याएं होने लगीं। लो वोल्टेज की दशा में नलकूपों पर मोटर बर्निंग की समस्या होती है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए सौर ऊर्जा से पावर प्लांट की स्थापना करना तय हुआ है। अधिशासी अभियंता नलकूप ने बताया कि मॉडल स्थापना से प्रस्तावित राजकीय नलकूपों की सूची ब्लॉक बार बना ली गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें