फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 55 करोड़ से बनेंगी 59.29 किमी नई सड़कें

Tue, 05 Mar 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलेभर में 59.29 किलोमीटर मार्ग का 57.55 करोड़ रुपये से नवनिर्माण होगा। वहीं, 57.02 करोड़ रुपये की लागत से दो मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होगा। इस संबंध में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि 17.40 किमी लंबे निगोही-खुदागंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 50 करोड़ 14 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। छह करोड़ 87 लाख रुपये से शाहजहांपुर-पुवायां मार्ग से नियामतपुर एआरटीओ कार्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए रिंग रोड तक मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। वहीं, ददरौल विधानसभा क्षेत्र में कुरियाकलां-पथरा खास संपर्क मार्ग, औदापुर मोड़ से हठीपुर कुरिया-गंगानगर, शमशेरपुर, गुमटा होते हुए मदनापुर संपर्क मार्ग, कटरा-जलालाबाद मार्ग से कुनिया जमालपुर मार्ग, अजीजगंज चौहनापुर मार्ग से ग्राम चांदापुर देवीस्थान तक, मल्हपुर से सरथौली मार्ग, मल्हपुर से बिसरा संपर्क मार्ग, ग्राम मल्हपुर से बहादुरापुर संपर्क मार्ग, पडैंचा मोड़ के अमोरा संपर्क मार्ग से सिरोमनपुर होते हुए मरेना इमलिया संपर्क मार्ग तक सड़क का नवनिर्माण होगा। ग्राम बरतारा से जहानपुर होकर सरही नहर पुलिया तक, केकेसी मार्ग से कुर्रिया बहिरी की पुलिया से कुतुआपुर होते हुए पल्हौरा पुलिया तक मार्ग बनेगा।

पुवायां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिरिया रसूलपुर से पचदेवरा संपर्क मार्ग तक, कटिया मुर्छा मार्ग से ग्राम कोटावारी करनैयापुर तक सड़क बनेगी। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कल्लूपुर से कुनिया शाहनजीरपुर सम्पर्क मार्ग, जरौली से भुडीककोड़ा संपर्क मार्ग, जलालाबाद अल्हागंज मुख्यमार्ग से चिलौआ से सेड़ानाला संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। मिर्जापुर गुलड़िया से मोहम्मदपुर गुलड़िया तक सड़क भी स्वीकृत की गई है। तिलहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुराही मार्ग से समौरा सम्पर्क मार्ग, सिंधीपुर कल्वर्ट मार्ग से रखियाबुजुर्ग संपर्क मार्ग, गोला मोहम्मदी शाहजहांपुर संपर्क मार्ग से ग्राम रक्शा के पुल तक नहर पटरी पर मार्ग के नवनिर्माण को स्वीकृति मिली है। ग्राम रुजवारी जूनियर हाईस्कूल होकर सरेली संपर्क मार्ग भी बनेगा। इसके अलावा कटरा विधानसभा क्षेत्र की सात सड़कों के नवनिर्माण की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें