फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी कोच से शराब की 57 बोतल बरामद

Mon, 27 Mar 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के थर्ड एसी के कोच के बैटरी बॉक्स में शराब की 56 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने ट्रेन के पैंट्रीकार के वेंडर रामचंद्र यादव को हिरासत में ले लिया है। जबकि कोच के दो रेल कर्मियों को पुलिस की निगरानी में लखनऊ तक भेजा गया। शराब दिल्ली से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रमजीवी एक्सप्रेस के कोच में हरियाणा मार्का शराब की तस्करी की सूचना जीआरपी को प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने तुरंत पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया। रोजाना शाम 6.45 बजे आने वाली ट्रेन रविवार को विलंब से 7.40 बजे लाइन नंबर एक पर आई। जीआरपी ने एसी तृतीय के बी-वन, बी-टू व बी-थ्री कोच की घेराबंदी कर तलाशी ली।
विज्ञापन

जीआरपी ने पूरी बोगी में बारीकी से छानबीन की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर ने कोच के बैटरी बाक्स को खोलने को कहा तो कोच के कर्मचारियों ने बहाना बनाना शुरू कर दिया। जीआरपी ने सख्ती दिखाते हुए बॉक्स खुलवाए तो उसके अंदर रॉयल स्टैग शराब की 57 शराब बोतलें रखी मिलीं। पुलिस ने पैंट्रीकार के वेंडर रामचंद्र यादव निवासी कूड़ेभार, सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। कोच के फिटर ग्रेड वन आफताब आलम व इलेक्ट्रिक असिस्टेंट गौरीशंकर की संलिप्तता होने पर ट्रेन से नीचे उतार लिया। हालांकि, बाद में दोनों को पुलिस की निगहबानी में लखनऊ के लिए रवाना कर दिया।

25 मिनट तक दूसरे टेक्निशियन की हुई तलाश श्रमजीवी एक्सप्रेस के रेलवे कर्मियों को जीआरपी ने शराब की तस्करी के शक में हिरासत में ले लिया। इसके बाद कोच के लिए दूसरे कर्मियों की तलाश शुरू की गई। जीआरपी ने रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों से संपर्क साधा। फिटर व इलेक्ट्रिक असिस्टेंट की तलाश में करीब 25 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। कामयाबी नहीं मिलने पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने जीआरपी के दरोगा की निगरानी में दोनों को लखनऊ तक भेजा। वहां से दोनों को वापस लाकर शराब के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पैंट्रीकार के वेंडर रामचंद्र को हिरासत में लिया। रेलवे कर्मचारी आफताब आलम व गौरीशंकर को पुलिस निगरानी में लखनऊ से वापस लाकर पूछताछ की जाएगी।
-ऋषिकेश यादव, सीओ जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें