फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur : श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी थ्री कोच से शराब की 56 बोतलें बरामद, बिहार जा रहा था 'माल'

Mon, 27 Mar 2023 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

पुलिस ने ट्रेन के पैंट्रीकार वेंडर रामचंद्र यादव को हिरासत में ले लिया है जबकि कोच के दो रेल कर्मचारियों को पुलिस की निगहबानी में लखनऊ तक भेजा गया। शराब दिल्ली से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
श्रमजीवी एक्सप्रेस... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी तृतीय कोच के बैटरी बॉक्स में शराब की 56 बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने ट्रेन के पैंट्रीकार वेंडर रामचंद्र यादव को हिरासत में ले लिया है जबकि कोच के दो रेल कर्मचारियों को पुलिस की निगहबानी में लखनऊ तक भेजा गया। शराब दिल्ली से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन




श्रमजीवी एक्सप्रेस के कोच में हरियाणा मार्का शराब की तस्करी की सूचना जीआरपी को प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने तुरंत कर्मियों को अलर्ट किया। हर दिन 6.45 बजे आने वाली ट्रेन रविवार को विलंब से 7.40 बजे लाइन नंबर एक पर आई। जीआरपी ने एसी तृतीय के बी-वन, बी-टू व बी-थ्री कोच की घेराबंदी कर तलाशी ली। अचानक पुलिस कर्मियों के कोच में घुसने पर यात्रियों में खलबली मच गई। जीआरपी ने पूरी बोगी में बारीकी से छानबीन की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

इसके बाद इंस्पेक्टर ने कोच के बैटरी बाक्स को खोलने को कहा तो कोच के कर्मचारियों ने बहाना बनाना शुरू कर दिया। जीआरपी ने सख्ती दिखाते हुए बॉक्स खुलवाएं तो उसके अंदर रॉयल स्टेज की 56 शराब की बोतलें रखी मिली। पुलिस ने पैंटीकार के वेंडर रामचंद्र यादव निवासी पुणेभार सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। कोच के दो रेल कर्मचारी आफताब आलम व गौरीशंकर की संलिप्ता होने पर ट्रेन से नीचे उतार लिया। हालांकि, बाद में रेल कर्मचारी को पुलिस की निगहबानी में लखनऊ के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन


25 मिनट तक दूसरे टेक्निशियन की हुई तलाश
श्रमजीवी एक्सप्रेस के दो टेक्निशियन को जीआरपी ने शराब की तस्करी के शक में हिरासत में ले लिया। इसके बाद कोच के लिए दूसरे टेक्निशियन की तलाश शुरू की गई। जीआरपी ने रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों से संपर्क साधा। रेल कर्मचारी की तलाश में करीब 25 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। कामयाबी नहीं मिलने पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने जीआरपी के दरोगा की निगरानी में दोनों को लखनऊ तक भेजा। वहां से दोनों को वापस लाकर शराब के बारे में पूछताछ की जाएगी।

रेलवे कर्मियों की मिलीभगत का शक
हरियाणा मार्का शराब की तस्करी ट्रेन के जरिये पूर्व से होती रही होगी। ऐसा जीआरपी को शक है। जीआरपी ने रेलवे के कर्मचारियों की मिलीभगत शक भी जाहिर किया है। इंस्पेक्टर के अनुसार, मामले की छानबीन कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुखबिर की सूचना पर कोच की तलाशी लेने पर 56  शराब की बोतलें बैटरीबॉक्स से बरामद हुई। पैंटीकार के वेंडर रामचंद्र को हिरासत में लिया। जबकि रेलवे कर्मचारी आफताब आलम व गौरीशंकर को पुलिस निगरानी में लखनऊ से वापस लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

-ऋषिकेश यादव, सीओ जीआरपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें