फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर पदों के लिए 24 घंटे में 541 लोगों ने किए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में 160 पदों के लिए ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती की प्रक्रिया मंगलवार की शाम से प्रारंभ हो गई। वेबसाइट खुलते ही लगभग दो सौ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। शाम तक 541 लोगों ने आवेदन किया।
विज्ञापन

ईसीसीई एजुकेटर पद के लिए एक सप्ताह पहले ही फर्म का चयन किया गया था। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार की शाम को आवेदन शुरू कर दिए गए। वेबसाइट खुलते ही लोगों ने आवेदन शुरू कर दिए। इसके चलते दो सौ से ज्यादा आवेदन रात में हो गए थे। बुधवार की शाम तक 541 आवेदन किए गए। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि नियम के अनुसार ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती की जाएगी।
-
168 पदों पर अब तक भर्ती नहीं
गत वर्ष में भी 168 पदों पर भर्ती की गई थी। तब जिला सेवायोजन पोर्टल पर 5668 आवेदन आए थे। इसमें शाहजहांपुर के अलावा हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, लखीमपुर समेत कई जिलों के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें गड़बड़ी सामने आने पर नवंबर महीने में भर्ती को निरस्त कर दिया गया था। वह प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें