फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 54 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर/खुदागंज। परौर और हसनापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। दोनों केंद्रों पर 54 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

परौर में आयुष चिकित्सक दिनेश प्रताप सिंह ने 28 मरीजों की जांच की। मरीजों में बुखार, पेट दर्द, दस्त, दाद-खाज, खुजली और एलर्जी की शिकायतें रहीं।
हसनापुर में चिकित्सक डॉ. फहीम खान ने 26 मरीजों का परीक्षण किया। इनमें बुखार के आठ, उल्टी-दस्त के दो, दाद-खुजली के आठ, पेटदर्द के दो, जोड़ व बदन दर्द के चार और अन्य समस्याओं के दो मरीज शामिल रहे। सभी को जांच के बाद आवश्यक दवाएं दी गईं। मेले में एएनएम बबली चौहान, आशा कार्यकर्ता महेंद्र शुक्ला व अरुणा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति, लैब टेक्नीशियन योगेंद्र पाल, फार्मासिस्ट कन्हैया लाल समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद

सीएमओ ने निरीक्षण किया, मरीज भी देखे

शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने रविवार को अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी और कटियाटोला में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। जलीकोठी पीएचसी में सीएमओ ने दो बालिकाओं का परीक्षण किया। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण, उपकरणों के रखरखाव और प्रयोगशाला की साफ-सफाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें