फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेसिक शिक्षा विभाग में 54 एआरपी का चयन

Tue, 20 May 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में अकादमी रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के लिए 54 शिक्षकों का चयन हो गया है।
विज्ञापन

जनपद में तीन वर्ष से अधिक कार्य कर चुके एआरपी को 31 मार्च को कार्यमुक्त कर दिया गया था। दोबारा आवेदन मांगने पर 261 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इनमें 23 आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। परीक्षा के लिए आवेदित कुल 238 में से 155 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। लिखित परीक्षा में सफल 140 अभ्यर्थियों की माइक्रो टीचिंग और साक्षात्कार सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कराया गया। इसमें प्रथम चरण में वरीयता सूची के आधार पर कुल 62 को पदस्थापना के लिए बुलाया गया। चयन सूची में वरिष्ठता के अनुसार अभ्यर्थियों ने अपने विकास क्षेत्र में 54 एआरपी का चयन किया गया। इस दौरान काउंसलिंग में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) रोहित सिंह, मोहम्मद आमिर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें