फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में गैरहाजिर रहे 53 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज में तीन पालियों में आयोजित की गई। विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन विषय के प्रश्नपत्र कराए गए। तीनों परीक्षाओं में कुल 1239 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 53 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 379 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि 16 गैरहाजिर रहे। इसके बाद सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक द्वितीय पाली में गणित विषय का प्रश्नपत्र हुआ। इसमें 499 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और 21 अनुपस्थित रहे। दोपहर दो से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 361 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 16 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान दोनों केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं और निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें