फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन


पुवायां(शाहजहांपुर)। चीनी मिल से घर जा रहे एक युवक को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भिजवा दिया है।
गांव सतवां बुजुर्ग निवासी बनवारीलाल का 18 वर्षीय पुत्र लोकेश उर्फ प्रेमू किसान सहकारी चीनी मिल में किसी ठेकेदार के पास काम करता था। सोमवार शाम को वह साइकिल से चीनी मिल से घर जा रहा था। खुटर पुवायां मार्ग पर गांव बितौनी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने लोकेश की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चालक वाहन सहित भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद गांव बितौनी के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भिजवा दिया। मृतक के पास से मिले कागजात आदि के आधार पर घरवालों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते पुवायां पहुंचे और हादसे के बारे में पुलिस से जानकारी लेकर बोलेरो के बारे में पता लगवाकर कार्रवाई की मांग की। मृतक पांच भाई था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें