फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए आज से चाक डाउन-पेन डाउन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेेंशन के लिए आज से चाक डाउन-पेन डाउन हड़ताल
विज्ञापन

तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन के लिए पुरानी पेंशन बहाली मंच ने कसी कमर, तहसील स्तरीय समितियां बनाईं
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक में 29 अगस्त से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर तहसील स्तरीय समितियां बनाकर चाक डाउन एवं पेन डाउन हड़ताल सफल बनाने की जिम्मेदारी साथियों को सौंपी गई।
जिला कोषागार में हुई बैठक में मंच के अध्यक्ष शिक्षक नेता संजय सिंह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के दौरान यदि किसी कर्मचारी अथवा शिक्षक के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही होती है, तो संबंधित कर्मचारी-शिक्षक तुरंत मंच के पदाधिकारियों को सूचित करें। पुरानी पेंशन शिक्षकों और कर्मचारियों की जायज मांग है। सरकार को हमारा हक देना ही पड़ेगा। संयोजक कर्मचारी नेता अनिल दीक्षित ने कहा कि सभी कर्मचारी और शिक्षक अपने कार्यालयों और स्कूलों में आंदोलन की अवधि में सुबह उपस्थिति दर्ज कराने के बाद पेन डाउन और चाक डाउन व्यवस्था के तहत 29 और 30 अगस्त को दोपहर 12 से तीन बजे तक धरना देंगे। पहले दो दिन तहसील सदर के अंतर्गत आने वाले शिक्षक-कर्मचारी विकास भवन में होने वाले धरना में शामिल होंगे और अन्य तहसीलों के शिक्षक-कर्मचारी अपनी तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतिम दिन यानि 31 अगस्त को जनपद के सभी शिक्षक-कर्मचारी विकास भवन परिसर में एकत्र हाकर धरना देंगे। अपराह्न ढाई बजे डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। सरताज अली के संचालन में हुई बैठक में महामंत्री अमित सिंह, देवेश वाजपेयी, रवींद्र प्रजापति, सीमांत मिश्रा, जियाउद्दीन अंसारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर यशपाल यादव, मुनीश मिश्रा, अतुल गुप्ता, ओमकार नाथ शुक्ला, राज कुमार तिवारी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें