फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर बंद कर दीं पानी की टंकियां, एसएस से तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17, 18, 19
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर बंद कर दीं पानी की टंकियां, एसएस से तकरार
प्लेटफार्म दो-तीन और चार पर यात्री सुविधाओं का भारी अभाव
पेयजल की किल्लत होने पर यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 24 दिन का मेगा ब्लॉक यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इधर, रेलगाडिय़ों की लेट-लतीफी और निर्माण विभाग की मनमानी ने समस्या को और बढ़ा दिया है। सोमवार को यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी को घेर लिया। रविवार रात भी अव्यवस्थाओं को लेकर स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा काटा। प्लेटफार्म नंबर एक पर पानी की टंकी की टोटियां बंद कर दिए जाने को लेकर स्टेशन अधीक्षक और सीडब्ल्यूआई विद्याराम के बीच भी तकरार हो गई।
मेगा ब्लॉक के दौरान रेलगाडिय़ों का आवागमन प्लेटफार्म नंबर दो-तीन और चार से हो रहा है। इन तीनों प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं का काफी अभाव है। पेयजल की किल्लत के साथ ही पूरे प्लेटफार्म टीनशेड से कवर्ड भी नहीं हैं। इन प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए यात्रियों को फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करना होता है। प्लेटफार्म नंबर एक पर पर्याप्त यात्री सुविधाएं हैं। निर्माण विभाग ने यहां बेरीकेटिंग पहले से ही लगा रखी है। अब प्लेटफार्म पर दो दर्जन से ज्यादा पेयजल की टोटियों को भी बंद कर दिया है। सोमवार को तमाम यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक के दफ्तर में घुसकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने किसी तरह यात्रियों को समझा-बुझा कर शांत किया और समस्या का निस्तारण कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


बुजुर्गों को हो रही सबसे ज्यादा परेशानी
निर्माण विभाग ने 24 दिन का मेगा ब्लॉक लेने से पहले तैयारियों को पूरा नहीं किया। गौर करने वाली बात यह है कि रेलवे स्टेशन के सभी बुकिंग काउंटर प्लेटफार्म नंबर एक पर हैं। प्लेटफार्म नंबर एक से दो-तीन और चार पर जाने के लिए यात्रियों को फुटओवर ब्रिज पार करना हो रहा है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत बुजर्गों को हो रही है। अगर यात्री स्टेशन के द्वितीय द्वार से प्रवेश करते हैं तब भी उनको टिकट लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर जाना मजबूरी है।

प्लेटफार्म नंबर एक की पटरियां उखाड़ी, साफ हो रहा मलवा
प्लेटफार्म नंबर एक की पुरानी पटरियों को उखाडने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। ट्रैक पर नई पटरियां बिछाने से पहले अब मलवा साफ करने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, इस दौरान रेलवे ने यात्री सुविधाओं को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है। इसी का खामियाजा है कि स्टेशन अधीक्षक को अक्सर यात्रियों के कोप का सामना करना पड़ रहा है।

वर्जन-
स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पेयजल का डायवर्जन दूसरे प्लेटफार्म पर होना चाहिए। इस बारे में सीडब्ल्यूआई शाहजहांपुर से बात करके समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-एसके गुप्ता, मुख्य मंडल अभियंता मुरादाबाद रेल मंडल

स्टेशन अधीक्षक बोले, ब्लॉक में पानी बंद नहीं होना चाहिए
फोटो-20
स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी का कहना है कि ब्लॉक के दौरान पेयजल व्यवस्था को ठप करने का कोई प्रावधान नहीं है। पेयजल की वजह से यात्रियों को हो रही दिक्कत के बारे में सीडब्लूआई को बताया है। प्लेटफार्म नंबर एक बंद होने से अन्य प्लेटफार्म पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। यात्रियों की बढ़ी संख्या के मुकाबले वहां सुविधाएं कुछ कम हैं। पेयजल की सुविधा को बहाल कराने के लिए उच्च अधिकारियों को भी बताया गया है। पेयजल की किल्लत की वजह से दिन में कई बार यात्रियों के हंगामे का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें