फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार लाभार्थी विभिन्न योजनाओं से आज किए जाएंगे लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी ग्राउंड पर मनाया जाएगा यूपी दिवस समारोह
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर बुधवार को यूपी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री/दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी समेत केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना प्रधानमंत्री आवास, पारिवारिक लाभ आदि विभिन्न योजनाओं से लगभग एक हजार पात्रों को लाभान्वित करने के साथ विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसी मौके पर गांवों को ओडीएफ श्रेणी में लाने वाले 50 ग्राम प्रधानों और इतने ही स्वेच्छाग्राहियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन के लिए जीआईसी ग्राउंड पर पंडाल बनाने के साथ व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाले समारोह के दौरान विभिन्न स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राएं और अन्य स्थानीय कलाकार जिले के सभी जन प्रतिनिधियों सहित आमंत्रित अतिथियों के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे और बाद में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास पर आधारित विचार गोष्ठी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें