फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूर्व अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज के वाणिज्य सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्षों ने स्वामी शुकदेवानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद डॉ. कविता भटनागर और शशि गुप्ता के निर्देशन में मां सरस्वती वंदना, संकल्प गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डॉ. प्रतिभा सक्सेना, डॉ. देवेंद्र सिंह, आकांक्षा गुप्ता आदि ने भी गीतों के माध्यम से तालियां बटोरीं। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष सुनील अग्निहोत्री, डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. आरसी अस्थाना, डॉ. अरुण रस्तोगी, महेश चंद्र द्विवेदी, कमल चतुर्वेदी, डॉ. केके शुक्ला, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कयिा गया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस के अवसर पर स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई। संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने स्वागत भाषण और अध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. गौरव कौशल, एसपी डबराल, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. निधि त्रिपाठी, आशा तिवारी, हिमानी, प्रिया गुप्ता, गुलफ्शां खान, सौरभ तिवारी, अनिरुद्ध कुमार, डॉ. अमित अस्थाना आदि ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में महासचिव हिमांशु पाराशरी ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ. सविता सचदेवा, डॉ. आरके अवस्थी, एनसी त्यागी, ज्योति शर्मा, त्रिलोकीनाथ पांडेय, हरमीत कौर, आशापाल, आभा पांडेय, राम निवास अग्निहोत्री, मनमोहन त्रिपाठी, डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. राजीव अग्रवाल, धर्मेंद्र दीक्षित, उमेश चंद्र दुबे, सूर्य प्रकाश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें