तिलहर (शाहजहांपुर)। आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान के तत्वाधान में बुधवार को गांव हुसैनपुर कबरा में हुई बैठक के दौरान दिव्यांग इसहाक को संस्था की ओर से ट्राई रिक्शा प्रदान किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाए जाने की सरकार से मांग की। जिलाध्यक्ष नीरज बाजपेई ने कहा कि सरकार विकलांगों के हित में कार्य कर रही है फिर भी प्रदेश के दिव्यांग तमाम मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में विकलांगों के साथ कुछ अधिकारी सौतेला व्यवहार कर रहे हैं जो ठीक नहीं है। सरकार की योजनाओं का लाभ दिव्यांगों को नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कुमार, दिव्यांग संजय कुमार, अनिल कुमार, मोनू सिंह, शैलेश कुमार ने विकलांगों की तमाम मूलभूत समस्याओं को उठाते हुए उनके निराकरण की मांग की।