फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा और अजय ने जीती सौ मीटर की रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद की नगर क्षेत्र की क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बाद में विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सैफ ने प्रथम, साजन ने द्वितीय और अविरल ने तृतीय, बालिका वर्ग में प्रियांशी ने प्रथम, जरीन ने द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान पाया। उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर बालक दौड़ में अजय प्रथम, पंकज द्वितीय, सागर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिकाओं में प्रतिमा ने प्रथम, जरीन ने द्वितीय स्थान पाया। गोला फेंक में रितेश प्रथम, अविरल द्वितीय और आजम तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता मेें बालिकाओं में कशिश ने पहला, अंशू शर्मा ने दूसरा और इल्मा ने तीसरा स्थान पाया। खो-खो में कस्तूरबा स्कूल विजेता और सरायंकाइयां उपविजेता बना।
विज्ञापन

इससे पूर्व रैली का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक हसीब अली ने सलामी लेकर किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर प्रभारी इमरान सईद खां के संचालन में हुए खेलकूद में जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन और जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। निर्णायक मंडल में संजय डोनाल्ड, पूर्णिमा रस्तोगी, मो. आदिल, आशीष, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें