फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय हमारा मौलिक अधिकार है

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस लॉ कॉलेज के तत्वावधान में मेला ढाईघाट में विधिक साक्षरता शिविर दूसरे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने मेलार्थियों को कानून संबंधी उपयोगी जानकारी दी।
विज्ञापन

दूसरे दिन शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक राजस्व निरीक्षक शंकर शरण गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विधिक सहायता केंद्र के संयोजक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि न्याय पाने का अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने मौलिक अधिकारों की श्रेणी में रखा है। इस लिए न्याय पाने के लिए कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे। इसके लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति कर रहे हैं। महाविद्यालय प्रवक्ता नलनीश चंद्र सिंह ने कहा कि विधिक जानकारी देने के लिए महाविद्यालय प्रयत्नरत है। यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की न्याय संबंधी जानकारी लेनी है, तो वह शिविर के अलावा भी महाविद्यालय में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को अपरान्ह दो से चार बजे तक संपर्क कर सकता है।
इस अवसर पर वकील नीरज पाठक, विधि छात्र अभिनव दीक्षित, बिलाल हसन, रवि शर्मा, हर्ष त्रिपाठी, सचिन गुप्ता, दिव्या पाठक, दिलीप सिंह, ध्रुव सिंह यादव, संचिता गुप्ता, आयुशी शुक्ला आदि ने भी मेला में पहुंचे श्रद्धालुओं को विधिक जानकारी दी।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में काउंसिलिंग आज
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में सात नवंबर को पूर्वांह 11 बजे से कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कॅरियर काउंसिलिंंग में बीकॉम, बीबीए और एमकॉम के छात्रों को उपयोगी जानकारी दी जाएगी, ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अवसरों का लाभ उठा सकें। कांउसिलिंग के लिए आईआईएलएम एकेडमी ऑफ हॉयर लर्निंग, लखनऊ के विद्वानों को आमंत्रित किया गया है। काउंसिलिंग में अन्य महाविद्यालयों के छात्र भी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें