शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में खेल महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
तीसरे दिन के खेलों का शुभारंभ महाविद्यालय के पुरातन छात्र परिषद के संयोजक अधिवक्ता फिरोज हसन खां ने प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल और एसएस कालेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजीत सिंह चारग के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इसके बाद शुरू हुई 400 मीटर दौड़ में सब्बन ने प्रथम, बृजेश ने द्वितीय, मोहित ने तृतीय, बालिका वर्ग में अंकिता ने प्रथम, सोनी ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में जितेंद्र ने प्रथम, चंद्रभान ने द्वितीय, अमन ने तृतीय, लंबी कूद में मोहित ने प्रथम, धीरज ने द्वितीय, नंदन ने तृतीय, बालिका वर्ग में अंकिता ने प्रथम, प्रभुजोत ने द्वितीय और अमिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में नंदन को पहला, शंभू को दूसरा, अमन को तीसरा, बालिकाओं में अंकिता को पहला, अंशिका को दूसरा और प्रभुजोत को तीसरा स्थान मिला।
कबड्डी में धीरज कुमार की टीम विजेता और श्यामू सिंह की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में आकाश वर्मा विजेता, मुनीब उपविजेता बने, पवन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल प्रभारी नलनीश चंद्र सिंह की देखरेख में हुए खेलों में निर्णायक की भूमिका डॉ. दीप्ति गंगवार, बागेश, अरुण कुमार आदि ने निभाई। व्यवस्था में अमित यादव, मृदुल शुक्ला, अजीत कुमार, विजय सिंह, अरविंद कुमार आदि का योगदान रहा।