फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने पर भड़कीं आशा कार्यकत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्र की आशा वर्कर को एक वर्ष से मानदेय का भुगतान नहीं मिल रहा है। अधिकारियों के स्तर से कोई सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को उनका धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अपनी समस्या पर अधिकारियों का ध्यान दिलाया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर लंबित मानदेय का भुगतान जल्द कराने की मांग दोेहराई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करते हुए करीब एक वर्ष पूरा हो गया है, लेकिन अब तक उन्हें काम के बदले में मानदेय की धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। अधिकारियों से संपर्क करने पर वे कल-परसों का झूठा भरोसा देते रहते हैं। अधिकारी काम लेने के बावजूद पैसा नहीं दे रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में भी इन्हीं तथ्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि ड्यूटी के सिलसिले में जिला अस्पताल जाने पर वहां के डॉक्टर और स्टाफ के अन्य संबंधित कर्मचारी भी उनसे ठीक तरह से बात नहीं करते। कभी वाउचर तो कभी प्रमाण पत्र गायब कर परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शन में पूर्णिमा जौहरी, शशि सक्सेना, संगीता देवी, सीमा गौतम, शीतला देवी, सोनी अवस्थी, रुचि गुप्ता, नीरू देवी, यासमीन, मिथिलेश, रेनू देवी, शशिबाला सागर, वैभव कुमारी, दीपा सैनी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें