फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आर्य महिला कॉलेज में स्नातक की 51, पीजी में 67 फीसदी सीटें खाली

विज्ञापन
आर्य महिला डिग्री कॉलेज, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महाविद्यालयों में जहां कभी सीटों के लिए मारामारी होती थी, वहीं अब आधी से अधिक सीटें खाली रह गईं हैं। शहर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक की 51 और परास्नातक की 67 प्रतिशत सीटें अभी खाली हैं।
विज्ञापन

आर्य महिला डिग्री कॉलेज छात्राओं के लिए एक मात्र महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय में पिछले सालाें तक सीटें फुल हो जाया करती थीं। इस बार आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनीता जैसल ने बताया कि स्नातक की कक्षाओं में 49.47 प्रतिशत सीटें ही भर सकी हैं। वहीं परास्नातक कक्षाओं में 33.4 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हुए हैं, जबकि विगत वर्षों में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष अधिक आवेदन फार्म प्राप्त होते थे और प्रवेश लिए जाते थे। इस बार कम आवेदन और प्रवेश का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अब छात्राएं भी व्यावसायिक कोर्सों और तकनीकी शिक्षा में रुचि ले रहीं हैं।
विज्ञापन


कक्षा - उपलब्ध सीटें - रिक्त सीटें
बीए - 560 - 128
बीए सेल्फ फाइनेंस - 220 - 169
बीएससी - 380 - 240
बीकॉम - 120 - 83
एमए अंग्रेजी - 160 - 105
एमए सोशियोलॉजी - 160 - 91
एमए इकोनॉमी - 60 - 50
एमएससी - 30 - 22
एमकॉम - 60 - 45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें