फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हनुमत धाम पर 5001 दीप जलाए, दीपयज्ञ का समापन

विज्ञापन
हनुमत धाम में दीपयज्ञ करते शहर के लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पितृ पक्ष में पूर्वजों और भारत के अमर शहीदों की स्मृति में हनुमत धाम पर आयोजित 28वें दीप यज्ञ का 5001 दीप जलाकर समापन किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ दीपों को नदी में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीप यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया। संस्था से जुड़े पुरुषों और महिलाओं ने दीप जलाकर पूर्वजों एवं देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

इस मौके पर गंगा प्रसाद, राकेश कश्यप, यश शुक्ला, नवीन चौबे, मोहित राजपूत, संजय गुप्ता, पवन कुमार, दिनेश कुमार, खुशी शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें