फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 50 लाख के पुराने नोट हुए बैंकों में जमा

Fri, 30 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के 75 एटीएम किए गए अपग्रेड 
विज्ञापन

पेमेंट सिस्टम में सुधार के बावजूद लग रहीं हैं लाइनें  
 नोटबंदी के बाद पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट जमा करने के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन अधिकांश बैंक शाखाओं में भीड़ रही। शाम तक बैंकोें मेें करीब 50 लाख रुपये के पुराने नोट जमा कराए गए। कैश की उपलब्धता से भुगतान काउंटर भी चार बजे तक सक्रिय रहे। इस बीच, शहर समेत देहात के करीब 75 एटीएम अपग्रेड करके चालू कर दिए गए, लेकिन पेमेंट पाने के लिए जगह-जगह लोगों की कतारें लगी रहीं। 
प्रचलन से बाहर किए गए नोट बैंकों में जमा करने को आरबीआई से निर्धारित तिथि के अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह से लोग पुराने नोट लेकर बैंकों में पहुंचने लगे। ऐसे लोगों की संख्या अधिक नहीं होने के कारण शाखा प्रबंधकों को अतिरिक्त काउंटर नहीं लगाने पड़े। कैश जमा करने वाले व्यापारियों समेत सामान्य खातेदारों को इसके लिए ज्यादा समय नहीं देना पड़ा। नगदी का प्रवाह सामान्य होने से भुगतान को लेकर भी लोगों को पहले की तरह संकट का सामना नहीं करना पड़ा। 
विज्ञापन

इसके बावजूद बैंकिंग को पटरी पर लाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। मसलन, अग्रणी बैंक बॉब की पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने सेठ एन्क्लेव में स्थापित डिपाजिट मशीन नोटबंदी के बाद से बंद होने के कारण लोगोें को मामूली रकम जमा करने के लिए भी नजदीकी बॉब शाखाओं की दौड़ लगानी पड़ रही है। एटीएम लगातार अपग्रेड किए जाने के बावजूद कैश की कमी से कई एटीएम बंद हो गए। 
विज्ञापन

अग्रणी बैंक प्रबंधक वीएम गुप्ता के अनुसार जलालाबाद के खंडहर समेत कई स्थानों बॉब समेत विभिन्न बैंकों के 75 एटीएम चालू कर दिए गए हैं। एलबीएम का कहना है कि पुराने नोट जमा होने का काम बंद होने से बैंकों में अब रोजमर्रा का निर्धारित काम आसान हो जाएगा और नए साल से कैश की किल्लत भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें