फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.26 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का रखा लक्ष्य, जागरुकता को निकाली रैली

सार

जिले में रविवार से शुरू होने वाले छह दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता रैली निकाली गई।18 सितंबर को होने वाले बूथ दिवस के लिए 1884 बूथ दवा पिलाने के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। जिले में रविवार से शुरू होने वाले छह दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ के मुताबिक, अभियान में पांच लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में रैली को रवाना करने से पहले डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि हर अभिभावक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए दो बूंद जिंदगी की पिलाएं। ज्यादा से ज्यादा बच्चे बूथ पर आएं। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि इस बार जिले के 5.26 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 18 सितंबर को होने वाले बूथ दिवस के लिए 1884 बूथ दवा पिलाने के लिए बनाए गए हैं। पोलियो ड्रॉप पीने से वंचित रह जाने वाले बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से 19 से 23 सितंबर तक अभियान चलाकर घर-घर डोज दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 199 ट्रांजिट टीम बूथ व्यवस्था की निगरानी करेंगी। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, डॉ. अजय पवार, हुदा जहरा और माता प्रसाद, कमला सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें