टोल प्लाजा पर वाहन की चेकिंग करती यातायात पुलिस। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। यातायात पुलिस ने अभियान के तहत 450 वाहनों की चेकिंग की और नियमों का उल्लंघन करने पर 74 वाहनों का चालान किया।
एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मीट एंड ग्रीट अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 19 और 20 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-730 स्थित हिटौटा टोल प्लाजा, राष्ट्रीय राजमार्ग-730 ए स्थित सबली टोल प्लाजा, राष्ट्रीय राजमार्ग-731 स्थित महानंदपुर टोल प्लाजा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-730 सी स्थित कुदैया टोल प्लाजा पर 450 वाहनों की चेकिंग की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने पर 20, प्रेशर हॉर्न के 42, मोडिफाइड साइलेंसर के पांच और हूटर लगे सात वाहनों का चालान किया गया। रात्रिकालीन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों तथा विशेषकर महिला यात्रियों से संवाद स्थापित कर उनकी यात्रा एवं सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया। सहायता के लिए पुलिस आपातकालीन सेवा-112 एवं वीमेन पावर लाइन-1090 के संबंध में जागरूक किया गया। संवाद