फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलैया में डायरिया से पीड़ित 45 मरीज

Sun, 30 Aug 2015 11:36 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बिलैया में डायरिया फैलने की सूचना सरकारी अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में शाहजहांपुर से दवा मंगवाई गई। सरकारी अस्पताल की टीम ने गांव पहुंचकर 45 मरीजों को दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व प्रधान अमर सिंह नेे आशा मंजू देवी को गांव के श्रवण कुमार, अर्जुन, अलका, आयुष, रूचि, उर्वशी, राजेश कुमार, सर्वेश, मनीराम, माया देवी, अरूण कुमार, वंशीलाल, विष्णुप्रताप, रोली देवी, शिवांगी, रामू, सोनू सहित तमाम लोगों के डायरिया सेे पीड़ित होने की खबर दी। इसके बाद मंजू ने मामले की सूचना सीएचसी प्रभारी डॉ. रामकुमार वर्मा को दी तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए दवा उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर शाहजहांपुर से तुरंत ही दवाई भेजी गई। इसके बाद डॉ. रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में अमल वर्मा, सुभाष पांडेय, विनय कुमार, रामऔतार आदि कर्मचारियों की टीम गांव पहुंची और मरीजों की जांच करते हुए दवाइयां वितरित की। टीम ने गांव के लोगों को बताया कि अगर किसी मरीज की हालत गंभीर होती है तो उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराएं। जिससे उसका उचित इलाज हो सके।

बुखार से किशोर समेत दो की मौत
मीरानपुर कटरा। बुखार ने एक किशोर समेत दो लोगों की जान ले ली। कस्बे में बुखार से हुई दो मौतों से लोगों में हड़कंप मच गया है।
कस्बा के मोहल्ला कायस्थान निवासी दानिश पुत्र सईद को करीब एक सप्ताह पूर्व बुखार आने पर घरवाले उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। तब डाक्टरों ने उसे तिलहर सीएचसी ले जाने की सलाह दी। वहां भी इलाज में फायदा न होने पर घरवालों ने उसे बरेली में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बरेली में इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। वहीं, इसी मोहल्ला के इल्ली भी कई दिनों से बुखार की चपेट में चल रहे थे। उनका भी प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया जा रहा था। उनकी भी शनिवार की शाम बुखार के चलते मौत हो गई। एक साथ नगर में बुखार से हुई दो मौतों से कस्बे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें