शहर में परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी। स्रोत : जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) रविवार को दो पालियों में हुई। परीक्षा में 431 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
सुबह पहली पाली में रोजी पब्लिक स्कूल कलान, केंद्रीय विद्यालय एक व दो, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल व सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में परीक्षा हुई। इस दौरान चेकिंग को लेकर सख्ती बरती गई। महिलाओं के मंगलसूत्र तक उतरवा दिए गए। महिलाओं ने केंद्र से बाहर निकलकर परिजनों को बुलाकर मंगलसूत्र दे दिए। पहली पाली में पंजीकृत 1798 में 1655 उपस्थित रहे। 143 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
इसी तरह दूसरी पाली में आठ केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। इसमें 3101 में 2813 उपस्थित रहे और 288 ने दूरी बना ली। इससे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही। सीबीएसई के सिटी काेऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।