फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 42 डिग्री पारा, तीन साल का टूटा रिकाॅर्ड

Sat, 26 Apr 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जीआईसी तिराहा पर गर्मी से बचने के लिए छाता लगाकर व आइसक्रीम खाते हुए जाते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के साथ अधिकतम पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में शुक्रवार को भी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अप्रैल में पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले वर्ष 2022 में 27 अप्रैल को 43.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। चटक धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान बढ़ने के साथ लू का असर तेज होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप काफी तीखी हो गई। दोपहर 12 बजे तक हवा ने लू का रूप ले लिया। घर के बाहर निकले लोग गर्मी से बेहाल हो गए। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे धूप से बचाव के लिए छाता लेकर निकले। सुबह आर्द्रता 36 प्रतिशत थी, जो कि शाम तक 14 प्रतिशत रह गई। इससे हवा में नमी बहुत कम हो गई।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से पांच किमी रफ्तार से तेज हवा चली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री उछाल आया, जबकि न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री की गिरावट हुई।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह मौसम साफ और पछुआ हवा वातावरण में नमी थी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। दोपहर में वातावरण में नमी कम होने और लू चलने की वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। वायुदाब पांच मिलीबार गिरा हुआ है। हल्के बादल रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ लू का प्रकोप बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें