फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कोई बोला: लौह पुरुष जैसा कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 18,तक्षशिला पब्लिक स्कूल में लौह पुरुष की जयंती प्रार्थना करते बच्चे।
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए सरदार पटेल
शिक्षण संस्थाओं, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में हुईं गोष्ठियां
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। लौह पुरुष के नाम से पूरे विश्व में पहचाने गए दिग्गज नेता सरदार पटेल की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं और सरकारी विभागों और गैर सरकारी कार्यालयों में गोष्ठियां आयोजित कर पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व को सराहा गया।
तक्षशिला पब्लिक स्कूल में लौह पुरुष की जयंती विशेष प्रार्थना सभा के साथ मनाई गई। बच्चों ने रन फॉन यूनिटी कर पटेल को श्रद्धांजलि दी। निदेशक अरुण खंडेलवाल, प्रबंधक राजकुमार खंडेलवाल, प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने विचार व्यक्त किए। बीएस पब्लिक स्कूल में भी रन फॉर यूनिटी के माध्यम से पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच प्रधानाचार्य एससी रॉय, अखिलेश सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। लक्ष्य इंस्टीट्यूट में वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ लौह पुरुष को याद किया गया। डिप्टी डायरेक्टर पदम प्रकाश अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। जीएफ कॉलेज में हुई गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. जमील अहमद, डॉ. तनवीर हुसैन, डॉ. सीमा शर्मा आदि ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

एसपी कॉलेज में हुई गोष्ठी में प्रबंधक राजीव खन्ना, प्रधानाचार्य महेश चंद्र भास्कर आदि ने पटेल के बारे में उपयोगी जानकारी दी। स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में पटेल जयंती पर गोष्ठी हुई, जिसमें प्रबंधक जीएस वर्मा, प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए। जिला कारागार में पटेल जयंती पर हुए आयोजन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
विज्ञापन

0000000000000000000
सपाइयों ने भी सरदार पटेल को किया नमन
शाहजहांपुर। सपा कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, पूर्व विधायक राजेश यादव आदि ने सरदार पटेल की दृढ़ता की सराहना करते हुए उनके देशहित में किए गए कार्यों की सराहना की। संचालन डॉ. नवनीत यादव ने किया। समाजवादी शिक्षक सभा के आयोजन में अशोक कुमार यादव, मो. उमर खां आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सभा में जिलाध्यक्ष अग्निवेश समाजवादी, गुलजार कुरैशी आदि ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें