फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-बनारस एक्सप्रेस से पशु टकराया, स्पीडो मीटर फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-बनारस एक्सप्रेस से पशु टकराया, स्पीडो मीटर फेल
विज्ञापन

फेल स्पीडो मीटर के साथ ही लखनऊ रवाना कर दी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। डाउन बरेली-बनारस एक्सप्रेस रविवार को फेल स्पीडो मीटर के साथ ही लखनऊ की ओर रवाना कर दी गई। इंजन के दूसरी ओर लगा स्पीडो मीटर देखकर ही लोको पायलट और सह लोको पायलट ट्रेन की स्पीड का अनुमान लगाते रहे। ट्रेन के बिलपुर के पास जानवर से टकराने के बाद स्पीडो मीटर फेल हुआ था। पायलट ने इस बारे में सूचना कंट्रोल को भी दी।
विज्ञापन

अप-14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस रविवार को बरेली से रवाना होने के बाद बिलपुर स्टेशन के पास पहुंची थी। यहां ट्रैक पर एक जानवर ट्रेन से टकरा गया। जानवर के शरीर के अवशेष ट्रेन के नीचे फंसने की वजह से इंजन में ट्रेन की स्पीड जानने के लिए लगा स्पीडो मीटर फेल हो गया। इस बारे में लोको पायलट ने कंट्रोल को भी सूचना दी। इंजन में फंसे अवशेष साफ करने के बाद ट्रेन को फेल स्पीडो मीटर पर ही यहां से रोजा रवाना कर दिया गया। रोजा पहुंचने पर लोको इंस्पेक्टर ने इंजन का तकनीकी मुआयना किया। इसमें भी इंजन के एक ओर का स्पीडो मीटर फेल पाया गया। इंजन के एक ओर का स्पीडो मीटर फेल की स्थिति में ही ट्रेन को लखनऊ की ओर रवाना कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन की स्पीड जानने के लिए लोको पायलट और सह पायलट ने इंजन के दूसरी ओर लगे स्पीडो मीटर का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें