फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं का दूसरे दिन भी हंगामा, अस्पताल में नहीं घुसने दिए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22,23
विज्ञापन


आशाओं का दूसरे दिन भी हंगामा, अस्पताल में नहीं घुसने दिए मरीज
विधायक के सामने की मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी
रोगी हुए परेशान, पुलिस से भी हुई हॉट टॉक

अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। आशा बहुओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अस्पताल का गेट बंद कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान रोगियों को अस्पताल में नहीं घुसने दिया गया। जिन रोगियों ने अस्पताल का गेट खुलवाने की गुहार लगाई उनकी एक नहीं सुनी गई। इस बीच उधर से निकले विधायक चेतराम के सामने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
सोमवार को आशा बहुओं ने खुटार के सरकारी अस्पताल का गेट बंदकर जमकर हंगामा किया था। इस दौरान रोगियों को अंदर नहीं जाने दिया गया था, जिस कारण कई रोगी रोड के किनारे पड़े रहे थे। बाद में पुलिस ने गेट खुलवाया था, तब जाकर रोगियों का इलाज शुरू हो सका था। इस दौरान बरेली से नसबंदी करने आई डॉक्टरों की टीम को भी बैरंग वापस होना पड़ा था। मंगलवार को भी आशा बहुओं ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। मंगलवार को अस्पताल का गेट बंद कर दिया गया, जिससे रोगी अंदर नहीं जा सके। अस्पताल गेट पर हंगामा होता देख कस्बा इंचार्ज रतिराम और दरोगा सोमपाल सिंह मौके पर पहुंचे और आशाओं से अस्पताल का गेट खोलने को कहा तो उनकी जमकर कहासुनी हो गई, लेकिन आशाओं ने अस्पताल का गेट नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विधायक चेतराम उधर से निकले और अस्पताल गेट पर भीड़ देखकर रुक गए। पुलिस ने विधायक को पूरे मामले की जानकारी दी। विधायक के गाड़ी से उतरते ही आशा बहुओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक ने आशाओं से कहा कि अस्पताल का गेट खोल दें जिससे रोगियों का इलाज शुरू हो सके। विधायक ने आश्वासन दिया कि आशा बहुओं की समस्या से नगर विकास मंत्री को अवगत कराया जाएगा और उचित समाधान कराया जाएगा। इसके बाद आशा बहुओं ने विधायक को ज्ञापन देकर अस्पताल का गेट खोला। तब जाकर स्वास्थ सेवाएं सुचारू हो सकीं। हालांकि आशा बहुओं ने गेट खोलने के बाद भी अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें