दीवार के मलबे में दबकर बालिका की मौत
घर के दरवाजे के पास खेल रही थी,कोहराम मचा
फोटो-44,45
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। शनिवार शाम गांव पुरैना में घर की दीवार गिर जाने से उसके पास खेल रही छह साल की बच्ची मलवे में दब गई। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव के अरविंद की बेटी एकता घर के दरवाजे के पास खेल रही थी अचानक दरवाजे के एक साइड की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। आवाज सुनकर घरवाले बाहर निकले और मलवे में दबी एकता को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एकता की सांसे चलते देख उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एकता दो बहनों में छोटी और गांव के प्राथमिक स्कूल में कच्छा एक की छात्रा थी उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पाकर पहुंचे हलके के लेखपाल ने मौका मुआइना कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेजी है।