फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बढ़ाने के विरोध में छावनी परिषद बाशिंदों का प्रदर्शन

Wed, 25 Jul 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 छावनी परिषद के वार्ड नंबर एक के वाशिंदों ने सोमवार को टैक्स वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। बढ़ा हुआ टैक्स वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। इससे पहले सभासद निशांत यादव ने वार्ड के लोगों के साथ बैठक की। सभासद ने आरोप लगाया कि तमाम लोगों के नाम भी छावनी परिषद की मतदाता सूची से काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि वार्ड नंबर एक छावनी परिषद का सिविल एरिया वार्ड है। यहां करीब 200 परिवार रहते हैं। हर तीन वर्ष में नोटिस भेजकर मनमाने ढंग से टैक्स बढ़ा दिये जाते हैं। कई मकानों को मनमाने ढंग से कामर्शियल दर्शा दिया गया है। शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती। लोगों ने मनमाना टैक्स वापस न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में बिहारी लाल श्रीवास्तव, राम नरेश वर्मा, अरशद खां, सुल्तान, अशफाक, लाला खां, वेदराम, सेवाराम, मैकूलाल, ओमवती, रामवती आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें