फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर गंदगी, सफाई ठेकेदार पर ठोंका 10 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सफाई ठेकेदार पर ठोंका 10 हजार जुर्माना
निरीक्षण में स्टेशन पर एसएस को संतोषजनक नहीं मिली सफाई व्यवस्था
निजी ठेकेदार के जिम्मे हैं रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
रेलवे स्टेशन को साफ-स्वच्छ बनाए रखने के लिए रेलवे मोटा बजट खर्च करता है। स्टेशन साफ-स्वच्छ रहे इसके लिए निजी ठेकेदार को जिम्मा दिया गया है। ठेकेदार की ओर से स्टेशन की सफाई को लगाए गए सफाई कर्मचारी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। स्टेशन के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक ने ठेकेदार पर 10 हजार रुपये जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर स्टेशन ए ग्रेड की श्रेणी में आता है। ऐसे में यहां सफाई-सफाई का ध्यान भी ज्यादा रखा जाता है। प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर तक अलग-अलग सफाई कर्मचारियों के पास जिम्मेदारी है। सफाई कर्मचारियों का भुगतान ठेका पद्धति से होता है। दो दिन पहले स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने स्टेशन परिसर में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनको प्लेटफार्म समेत पूरे स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर उन्होंने ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। इस संबंध में रिर्पोट भी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक दिसंबर 2017 में भी निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था खराब मिली थी। उस समय भी ठेकेदार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। ठेकेदार को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें