फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के मुख्यधारा में शामिल होने पर जोर

विज्ञापन
सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान की ओर से सोमवार को आर्य समाज मंदिर प्रांगण में महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दीपा ने किया। स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना और तक्षशिला स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ. दीपा ने कहा कि देश में महिलाओं की जनसंख्या करीब 50 फीसदी है। किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं। पुरुषों के कंधों से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को मुख्यधारा में शामिल होने की जरूरत है। नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए गंभीर है। महिलाओं को आगे आकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। सरनजीत कौर, डॉ. सविता सचदेवा ने भी विचार रखे। इस मौके पर पुष्पा सिंह, कमलेश, सीमा गुप्ता, आशा चंदेल, कैलाश सक्सेना, आदि रहे। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. सविता सचदेवा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें