शाहजहांपुर। शहर के ई-रिक्शा चालकों ने रविवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर ई-रिक्शा के पंजीकरण की बाध्यता को खत्म करने की मांग की। शहर के सैकड़ों ई-रिक्शा चालक खिरनीबाग मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में सुरेश खन्ना के राजभवन आवास पहुंचे।
बता दें कि परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा के पंजीकरण की बाध्यता लागू कर दी है। ई-रिक्शा चालक बाध्यता को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने ने कैबिनेट मंत्री से मांग की कि ई-रिक्शा चालकों की मजबूरी को देखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। सुरेश खन्ना ने भरोसा दिया कि इस संबंध में वह नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।