फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्म की लीला देख दर्शक भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जेंबा/पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव अगौना में चल रही रासलीला में बृहस्पतिवार रात कृष्ण जन्म और पूतना वध की लीला का मंचन किया गया। दर्शकों ने लीला के सुंदर मंचन पर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कलाकारों ने लीला प्रस्तुत कर दिखाया कि कंस अपनी बहन देवकी का विवाह धूमधाम से करता है। देवकी को ससुराल ले जाते समय आकाशवाणी होती है कि देवकी का आठवां पुत्र उसका काल होगा। यह सुनकर कंस देवकी और बहनोई वासुदेव को कारागृह में डाल देता है। देवकी के सात बच्चों को कंस मार देता है, लेकिन आठवें पुत्र के रूप में भगवान विष्णु के अवतार लेते ही कारागृह के ताले अपने आप खुल जाते हैं, और वासुदेव कृष्ण को गोकुल में माता यशोदा के पास पहुंचा देते हैं।
इसके कुछ समय बाद कंस को कृष्ण जन्म के बारे में जानकारी मिलती है, तो वह अपनी बहन पूतना को कृष्ण को मारने के लिए भेजता है, लेकिन भगवान कृष्ण पूतना को मार देते हैं। रासलीला के आयोजन में गांव के तमाम लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें