फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में कीर्ति और निबंध में आकाश बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एबी रिच इंटर कॉलेज में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

‘भू-मंडलीकरण से फायदा कम नुकसान ज्यादा’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में आर्यन त्रिवेदी ने प्रथम, कीर्ति त्रिपाठी ने द्वितीय और अनुष्का चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंडित दीन दयाल के व्यक्तित्व और कृतित्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता में आकाश वार्ष्णेय ने प्रथम, सोनाली शर्मा ने द्वितीय और धीरज कुमार ने तृतीय स्थान पाया। स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ प्रदेश विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में अर्पिता बौद्ध ने प्रथम, दीपांशी आर्या ने द्वितीय और इल्मा खान ने तृतीय स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तुषार त्रिवेदी ने प्रथम, शिवराज ने द्वितीय और अनुष्का मिश्रा ने तृतीय तथा सुलेख में नेहा कश्यप ने प्रथम, सुलेखा सक्सेना ने द्वितीय और प्रिया सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप्स के मार्गदर्शन में हुईं प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में विक्रांत सुख, दुर्गेश भारद्वाज, आरएन महंत, रविंद्र सिंह, शोभित डाइसल, राजीव सक्सेना, राकेश बाबू, विपिन मनीष सिंह, एके त्रिपाठी, डॉ. शिवओम शर्मा, विनीत जॉन, विकास कुशवाहा, ईआर डाइसल, संजीव सेन, अनुराग मैसी, सुदीप दास, पीके मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें