फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपाल एनकाउंटर की सीवीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। राजस्थान में आनंदपाल के एनकाउंटर से आक्रोशित क्षत्रिय समाज के लोगों ने सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पचासा में सर्वजीत सिंह के आवास पर क्षत्रिय समाज की हुई बैठक में क्षत्रियों ने राजस्थान में आनंदपाल के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने की एक स्वर में मांग की गई। बैठक में ठाकुर शिवा सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रियों पर बढ़ते जुल्मों को रोकने के लिए अब समय आ गया हैं कि सभी क्षत्रिय दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर एक मंच पर आए। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसी भी हाल में क्षत्रिय समाज का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर रजत सिंह, धीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अमन सिंह, रमन सिंह, राहुल सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए आनंद पाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग की है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें