शाहजहांपुर। जनगणना-2027 में स्वगणना में जनपद प्रदेश में पांचवें स्थान पर चल रहा है। अब तक 40690 लोगों ने स्वगणना कर ली है। स्वगणना में पहले स्थान पर सोनभद्र, दूसरे पर मुरादाबाद, तीसरे पर आजमगढ़ और चौथे स्थान पर बरेली है।
लोग लैपटॉप और मोबाइल के माध्यम से स्वगणना कर रहे हैं। जनपद में सोमवार शाम तक 40690 लोगों ने स्वगणना पूरी कर ली। सात से 21 मई तक स्वगणना की जाएगी। लोगों को जागरूक करने के लिए 106 जनपदीय अधिकारियों को नोडल नामित किया गया है। नोडल अधिकारी लगातार भ्रमण कर लोगों की स्वगणना करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
स्वगणना के बाद 22 मई से 20 जून तक प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। नोडल अधिकारी एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने बताया स्वगणना करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन के अधिकारी लोगों को स्वगणना के लिए जागरूक कर रहे हैं। संवाद