फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूध का बिजनेस कराने के नाम पर 400 लोगों से 80 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। मशीनें देने और दूध खरीदने के नाम पर लगभग 400 लोगों से 20-20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी करने वाला कार्यालय बंद कर और किराये का कमरा छोड़कर नदारद हो गया। छह पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव कुइयां निवासी सुमित कुमार त्रिवेदी, नवदिया छुटाई पांडे के अनूप वर्मा, दियूरी के केएम फार्म निवासी स्वर्ण सिंह, इटौआ के पवन कुमार, कढ़ैया के रामाधार, रुजहा के संदीप वर्मा ने पुलिस को बताया कि वे लोग दूध बेचने का काम करते हैं। कुछ माह पहले एक व्यक्ति उन लोगों से मिला और खुद को एक डेयरी कंपनी का एरिया मैनेजर बताते हुए कहा कि कंपनी की ओर से उन लोगों को क्रीम आदि निकालने की मशीनें दी जाएंगी और दूध को कंपनी खरीदेगी।
वे लोग ज्यादा लाभ के कारण झांसे में आ गए। जमानत राशि के नाम पर उन लोगों से 20-20 हजार रुपये एक बैंक एकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए, साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और चेक की छायाप्रति भी जमा कराई गई।
विज्ञापन


15 अगस्त तक मशीनें उपलब्ध कराने और एक सितंबर से दूध खरीदे जाने की बात तय हुई। मशीनें नहीं मिलने पर उन लोगों ने एरिया मैनेजर के मोबाइल पर कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। वे लोग कंपनी के कार्यालय पूरनपुर पहुंचे तो पता चला कि रुपये लेने वाला कार्यालय और किराये का आवास छोड़कर नदारद है।
उन लोगों को यह भी पता चला कि लगभग 400 लोगों से 20-20 हजार रुपये की ठगी की गई है। इसके बाद छह लोगों ने मंगलवार को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें