फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किराना व्यापारी की जेब काटकर 40 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई बाइपास चौराहे के पास मंगलवार दोपहर ई-रिक्शा से आ रहे सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव अल्हापुर के किराना व्यापारी प्रेम कुमार की जेब काटकर उचक्के ने 40 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह दुकान के लिए सामान लेने शहर आ रहे थे। चौढेरा के पास दो व्यक्ति रिक्शे पर बैठ गए। दोनों हरदोई बाइपास चौराहे से करीब 100 मीटर पहले उतर गए। वहां बाइक लिए खड़ा एक अन्य व्यक्ति दोनों को बैठाकर वापस हरदोई की ओर चला गया।
बाइपास चौराहे पर उतरने के बाद देखा तो जेब में रखे 40 हजार रुपये नदारद थे। सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। थाना रामचंद्र मिशन के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें