बैंक ऑफ बड़ौदा की मुरादपुर शाखा की ओर से शाखा परिसर में क्रेडिट कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंधक राजीव भारती ने शिविर में आए किसानों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। श्री भारती ने कहा कि किसान बैंक से लिए कर्ज को समय से जमा कर सहयोग करें। इस दौरान किसानों को 40 लाख रुपये का कर्ज भी दिया गया। शिविर में फील्ड आफीसर शशिकांत, रवि वर्मा, शनि गुप्ता, मिश्रीलाल, मंगूलाल आदि का सहयोग रहा। इस दौरान गांव मुरादपुर, मोहनपुर गुरघिया, टंडोला, हिटौटा, भरकलीगंज आदि के किसान मौजूद रहे।