शाहजहांपुर। राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 का आयोजन नौ परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा में पंजीकृत 2512 में से 2116 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। 396 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
रविवार को एसपी इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज, जीआईसी, एबी रिच इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर
कॉलेज, श्री मंगलसेन इंटर कॉलेज, हरकुमार पाठक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सामान्य ज्ञान समेत पाठ्यक्रम से आए प्रश्नों को हल करने में छात्र-छात्राओं का अधिक समय निकल गया है। परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। संवाद