फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 39 स्कूलों ने अपलोड नहीं की अपार आईडी, रद्द होगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर क्षेत्र के 39 स्कूलों ने अब तक विभाग की अपार आईडी अपलोड नहीं की है। इन स्कूलों के संचालकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में यह काम नहीं करने पर उनके स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए ने यह कार्य गत 12 सितंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नगर क्षेत्र के 39 विद्यालयों ने अब तक यह काम पूरा नहीं किया। बीएसए ने संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर अपार आईडी अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद से स्कूल संचालकों और प्रबंधकों में अफरा-तफरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें